सिमराही में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर के समीप शुक्रवार दोपहर को एनएच 57 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से साइड से साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्ला डुमरी पंचायत वार्ड 1 निवासी सुनील कुमार मंडल एक साइकिल से मजदूरी के लिए सिमराही बाजार की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में गांधीनगर के समीप एनएच 57 पर फारबिसगंज की तरफ से आ रही एक ट्रक ने उसे साइड से ठोकर मार दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ईलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
———–

