प्रखंड क्षेत्र के धरहरा पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, लोगों में दिखा उत्साह |
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
प्रखंड क्षेत्र के धरहारा पंचायत के सूर्या ईट भठ्ठा के मैदान में रविवार को एसीसी अचलपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसीसी अचलपुर एवं गम्हरिया देवीपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेवाजी करते गम्हरिया देवीपुर के टीम ने 16 ऑवर एक गेंद में अपना सभी विकेट गमाते हुए 165 का स्कोर खड़ा किया।

जानकारी अनुसार प्रखंड के अचलपुर गांव के एसीसी क्रिकेट टीम द्वारा अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष भी धरहारा पंचायत के सूर्या ईट भठ्ठा के मैदानी भाग में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। आयोजित मैच में जिले भर के कुल 7 टीम ने भाग लिया जिसके फाइनल मैच में एसीसी अचलपुर एवं गम्हरिया देवीपुर के टीम ने अपना जगह बना पाया। रविवार को एसीसी अचलपुर ने टॉस जीतकर गम्हरिया देवीपुर को बैटिंग करने का मौका दिया वही खुद फिल्डिंग को चुना ।

पहली पारी में गम्हरिया देवीपुर के टीम ने 16 ऑवर एक गेंद खेलकर सभी विकेट गमाते हुए एसीसी अचलपुर के टीम को 166 का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी के खेल में एसीसी अचलपुर के टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 10 ऑवर में मात्र एक बिकेट गंवाकर 170 का स्कोर बना कर एसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट टॉफ़ी अपने पास रख लिया। आयोजित इस क्रिकेट मैच का एम्पायर कैफ़ी आज़मी,व मो सम्मिउद्दीन ने किया जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका समाजसेवी मो अख्तर उर्फ मो सब्बीर एवं एसीसी अचलपुर टीम के कप्तान मो मतीन का रहा।

कार्यक्रम के इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह फिंगलास के मुखिया प्रकाश यादव ,पंचायत समिति सदस्य बिपिन यादव, मो अताउर रहमान, शिक्षक फूलचंद्र यादव, लीलानंद चौधरी, रामाशीष यादव, सुभाष कुमार अमित कुमार जगदीश यादव , मो जिया उद्दीन, मो अख्तर उर्फ सब्बीर आलम मौजूद रहें ।

