राघोपुर में बिजली पोल की करंट के चपेट में आने से गाय की हुई मौत
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर :थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला के समीप शनिवार की शाम को एक बिजली पोल में करंट की चपेट में आने से एक गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने बिजली विभाग की लापरवाही पर अपना आक्रोश जताते हुए मुआवजे की मांग की।

पिपराही वार्ड 7 निवासी मो युनुस ने बताया कि शनिवार को राघोपुर बस स्टैंड के समीप एक बिजली पोल में करंट होने के कारण उसका गाय चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी के बाद प्रखंड प्रमुख मो. फिदा हुसैन ने तत्काल पीड़ित मो युनुस को आर्थिक मदद की। वहीं पीड़ित को विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
पीड़ित ने सीओ और थाना में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।
घटना के बाद शनिवार को पीड़ित को आर्थिक सहायता देने प्रखंड प्रमुख मो. फिदा हुसैन पहुंचे

