राघोपुर :पूर्व सांसद के आने को ले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक।
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर टुन्ना ने किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव जम्मू कश्मीर प्रभारी सह पूर्व सांसद रंजीत रंजन 18 अप्रैल को डाक बंगला परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इनको लेकर आज कार्यकर्ताओं की एक सफल बैठक आयोजित हुई है। कहा कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। मौके पर भपटियाही कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पांडे, राघोपुर प्रमुख मोहम्मद फिदा हुसैन, उपप्रमुख शंकर गुरमैता,परमेश्वरी सिंह यादव अमरदीप चौधरी, राधा देवी, दीपक चौधरी, मोहम्मद नसीमा, फैज अली, अलाउद्दीन, विजय ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद थे।
——–

