डीपीएस सिमराही में कोविड प्रोटोकॉल में सरस्वती पूजन सहित अवधारणा परियोजना प्रदर्शन का आयोजन”

विकास आनन्द, सुपौल

सिमराही नगर पंचायत के अग्रणी शिक्षण संस्था दिल्ली पब्लिक स्कूल में सादगी पूर्ण तरीके से कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत स्कूल प्रांगण में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा इस अवसर पर अवधारणा आधारित परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। स्कूल के छोटे बच्चे सहित कक्षा 9 के बच्चे के द्वारा ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अवधारणा आधारित परियोजना प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, वाटर साईकल, मेडिसिनल प्लान्ट, बायोडिग्रेडिबल और नॉन बायोडिग्रेडिबल वेस्ट, मॉस ट्रांसपोर्ट और स्पाईसेस डिस्क्रिप्शन सहित अन्य परियोजना को तैयार किया गया।

परियोजना प्रदर्शनी में छात्र आशीष, सुमित, आयुष, सलमान, दिव्यम, शैलेन्द्र, लोकेश, माही, प्रभाष, रौनक,आरव, संकेत विशाल, कुणाल, केशव, रोहित आदि सहित अन्य छात्रों ने स्कूल आए सभी अभिभावक को परियोजना प्रदर्शनी दिखाया और इंग्लिश में सभी को बताया। इस मौके पर डी पी एस स्कूल प्रबन्धन के कर्मचारी एफ खान, शैलेन्द्र सिन्हा, आशुतोष पांडेय, राज ठाकुर, सोनू मंडल, पल्लवी सिंह, पूजा कुमारी, एन्की शेरपा, दिव्या थापा, अपसरा, सुशील झा, मनोज मेहता, जगदेव यादव सहित अन्य ने पूजन को सफल बनाया।सरस्वती पूजन सह परियोजना प्रदर्शनी कार्यक्रम का दिशा निर्देश स्कूल निदेशक प्रणव प्रशुन और प्राचार्य मंदिरा क्षेत्री के द्वारा दिया गया।

Spread the love