“सीमा जागरण मंच द्वारा महावीर जयंती पर जीव हिंसक माँस मछली के बिक्री की शिकायत ।
विकास आनन्द,सुपौल

सीमा जागरण मंच संस्था के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम पाण्डेय द्वारा जिलाधिकारी सुपौल सहित पुलिस अधीक्षक, सुपौल और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा को आवेदन सहित वीडियो और फ़ोटो साक्ष्य सहित भेजकर बताया गया है कि भगवान महावीर जयंती पर भी नगर पंचायत सिमराही में एन एच 57 के किनारे अहले सुबह से ही पूर्व की भांति बकरा बकरी,मुर्गा मुर्गी व मछली कटाई स्वक्षताहीन बिक्री जारी रही, जो कि जैन धर्म और भगवान महावीर के प्रवर्तक के लिए अपमान जैसा कृत्य है। घनश्याम पाण्डेय के लिखित आवेदन में बताया गया है सरकारी गाइडलाइन के अनुसार भी भगवान महावीर जयंती, गाँधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर इस प्रकार का जीव हिंसक कुकृत्य के लिए मनाही है।जबकि सिमराही बाजार में ऐसा कुकृत्य होता रहा है। इस सम्बंध में घनश्याम पाण्डेय द्वारा मोबाइल फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया है। इस सम्बंध में आवेदक द्वारा वरीय अधिकारियों को विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही का आग्रह किया गया है।

