सुपौल: सदर प्रखंड अंतर्गत बैरो पंचायत में चल रहे स्कूल, आंगनबाड़ी पीडीएस,सहित अन्य योजनाओं का सीओ प्रिंसी राज ने किया निरीक्षण ।
सुपौल: सदर प्रखंड अंतर्गत बैरो पंचायत के स्कूल, आंगनवाड़ी, पीडीएस, नल जल समेत कई योजनाओं का बुधवार को सदर अंचलाधिकारी सुपौल प्रिंस राज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले अंचलाधिकारी सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरो पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति पंजी एवं बच्चों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया वही वर्ग कक्ष में बच्चों का हो रहे पठन-पाठन का जायजा लिया । साथ ही उन्होंने कई वर्ग कक्ष में बच्चों को पढ़ाया । वही उपस्थित प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को विद्यालय के बेहतरीन के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद प्रिंस राज मध्य विद्यालय पहुंचे जहां पर बच्चे मध्यान भोजन कर रहे थे ।

वहीं उन्होंने भी बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया। जिसके बाद उन्होंने मध्यान भोजन में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिया। वहीं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय में बेहतर पढ़ाई को लेकर कई सुझाव भी दिए। साथ ही विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
जिसके बाद सीओ प्रिंस राज पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 पहुंचे जहां पर उन्होंने सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को साफ सफाई रखने एवं बच्चों की उपस्थिति को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका को कई आवश्यक सुझाव दिए।

वही पंचायत के कई पीडीएस सेंटर एवं नल जल योजना, आवास योजना का भी निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों के द्वारा सीओ प्रिंस राज को पंचायत में पीएम आवास के नाम पर अवैध उगाही की बात कही गई। जिसके बाद प्रिंस राज में उन लोगों से अपील कर कहा कि किसी भी सूरत में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है।

