सिमराही में डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन सीओ ने किया
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल
सिमराही नगर पंचायत में रविवार को डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ सीओ प्रीति कुमारी ने फीता काटकर किया।
इस दौरान सीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि मेला समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। यह उत्साह और उमंग को बल देता है। वहीं ईद उल फितर और अक्षय तृतिया को लेकर मेला में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मेला में विभिन्न झूला समेत खानपान और अलग-अलग चीजों की कई दुकानें खुली। जिसमें लोग अपनी जरूरत की सामान खरीदते नजर आए।

मौके पर पूर्व मुखिया प्रो. वैद्यनाथ भगत, भाजपा नेता सचिन माधोगाड़िया, शैलेंद्र सिंह वीरेंद्र स्वर्णकार अविनाश कुमार जीतू रामचंद्र भगत उमाशंकर भगत दिनेश भगत अनिल शर्मा सहित कई अन्य मौजूद थे।

