गणपतगंज बजार में दुर्गा पूजा को लेकर चलाया गया स्वच्छता अभियान,

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर चलया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर से लेकर गणपतगंज मुख्य बाजार तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर गणपतगंज बाजार व आस-पास के सभी गली, रास्तो व चौराहों पर साफ-सफाई किया गया। साथ ही आम नागरिकों से भी स्वच्छता अपनाने की अपील की।


इस दौरान जानकारी देते हुए पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से धरहारा पंचायत को स्वच्छ व सुंदर पंचायत बनाने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता कर्मियों द्वारा पंचायत के सभी वार्डों, बाजारों व गली एवं रास्तो पर साफ-सफाई किया जा रहा है।
इस मौके पर अरविंद सिंह, राजा राउत, सौरव कोठारी, चेतन शर्मा, फोम शर्मा सहित दर्जनों स्वच्छता कर्मी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Spread the love