फकीरना में हुए गोलीकांड को लेकर मुखिया जिला संघ ने जताया आक्रोश
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाइन थाना क्षेत्र के हरिराहा पंचायत में गुरुवार शाम को जिला मुखिया संघ की एक आपातकालीन बैठक आयोजित कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह फिंगलास पंचायत मुखिया प्रकाश कुमार यादव ने किया।
इस दौरान बीते सोमवार की रात फकीरना चौक के समीप हुए गोलीकांड को लेकर विस्तार से चर्चा की।
देवीपुर मुखिया रामचन्द्र यादव, राजेश यादव, गजेन्द्र यादव, अनिल सरदार, फनीलाल मंडल, ललिता देवी, रामानंद यादव, ई एलके निराला, रणधीर यादव सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आए दिन जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। बावजूद बिहार के मुखिया नीतीश कुमार इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।
कई बार विधायक-सांसद सहित वरीय अधिकारियों के पास आवेदन देकर जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
कहा कि जल्द फकीरना चौक पर हुए गोलीकांड का खुलासा नहीं होने पर वे लोग सड़क पर उतरने पर बाध्य होंगे। जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा बल प्रदान नहीं किए जाने को लेकर 9 जनवरी को जिला मुख्यालय के गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बीते सोमवार की रात हरिराम पंचायत के मुखिया खुशबू कुमारी के पति विकास कुमार टुनटुन पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। हालांकि घटना में वह बाल-बाल बच गए।
————

