छातापुर :  होली और शब ए बारात को ले कर हुई शांतिसमिति कि बैठक 

अभिमन्यु मिश्रा , छातापुर, सुपौल

होली एवं शब ए बारात का त्यौहार सौहार्द और उमंग का उत्सव है। इसके आयोजन में हमें सभी समुदाय,व्यक्ति और वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह उत्सव मनाना है। साथ ही इस दौरान उच्च ध्वनि क्षमता वाले डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उक्त बातें छातापुर थाना परिसर में बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन के द्वारा कही गई। बता दें कि बुधवार को छातापुर थाना परिसर में आगामी होली एवं शब ए बारात त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता छातापुर बीडीओ रितेश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होली शब ए बारात की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में भाईचारे का त्योहार होली मनाने की अपील की। बीडीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की होली के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या अफवाह से लोगों को दूर रहने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी मदद के लिए प्रशासन हमेशा मुस्तैद है।

किसी भी तरह की अफवाहों में नहीं आते हुए अराजक तत्वों की सूचना अविलंब प्रशासन को दें। प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगी। त्यौहार के दौरान हुए हुड़दंगियों और नशे का सेवन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष सह लक्ष्मीपुर खूंटी के मुखिया किशोर कुमार मुन्ना,मकसूद मसन,छातापुर मुखिया,संजीत चोधरी डहरिया मुखिया मो हाशिम रामपुर मुखिया प्रतिनिधि,लालमोहन मेहता सरपंच चुन्नी,शालिग्राम पांडेय भाजपा नेता,गोरी भगत,शिवकुमार भगत,उपेन्द्र सिंह,सूरज चंद प्रकाश,अरविंद शर्मा, फेकनारायान मंडल,सोनू भगत,मंजेश यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love