छातापुर : पीटीआई ने किया नदी में हो रहे चिरान का निरीक्षण

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद विभागीय सारा कार्य को पूरा कर लिया गया है। वहीं हर पंचायत में नव निर्वाचित मुखिया अपने पंचायत में योजना के संबंध में आमसभा भी कर चुके हैं। जिसके बाद पंचायतों में योजना अंतर्गत कार्य भी शुरू किया गया है।

इसी कड़ी में मनरेगा योजना की पहल से मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने का सिलसिला भी शुरू हो चुकी है। ताकि दैनिक मजदूरी करने वाले अपने गांव में ही रोजगार के माध्यम से अपना भरण पोषण कर सके। इसको लेकर मजदूरों में भी खुशी देखी जा रही है। इसी कड़ी में सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ठूठी पंचायत में मनरेगा के तहद नदी चिरान का काम सुरु किया गया था जिसमें शनिवार को कार्यस्थल पर क्षेत्र के दैनिक मजदूरी करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया । रोजगार सेवक के नेतृत्व में कार्यों में रोजगार मिलने से कई परिवार खुश नजर आ रहे हैं।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने स्थल जांच के बाद मजदूरों का हौसला बढ़ाया और सरकारी निर्देश का अनुपालन करते हुए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान शनिवार को करीब सौ से ज्यादा मजदूरों को काम दिया गया है। जो तकरीबन महीनों तक चलेगा। वहीं गुरुवार को निरीक्षण में आये पीटीआई उमेश कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत मनरेगा कार्य को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को रोजगार देना है। जिसके अंतर्गत लगभग 100 से 150 मजदयरों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके अलावे नदी चिरान होने के बाद स्थानीय लोगों का जमीन समेत गांव धरासायी होने से बच जाएगा। मौके पर पीआरएस राकेश कुमार, राजेन्द्र पासवान, भिखारी सादा, उपेंद्र सादा, अर्जुन सादा, लीलानंद सादा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love