“सुपौल जिले में चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी ने आयोजित की किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम,कृषि के नए तकनीक और कृषि समाधान पर हुई चर्चाएं ।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द,राघोपुर,सुपौल
मौसम की मार और खेती में नए प्रकारों की बिमारियों से त्रस्त कोशी क्षेत्र के किसानों के बीच भारत की अग्रणी उर्वरक विनिर्माता कंपनी चम्बल फ़र्टिलाइज़र के द्वारा खरीफ और रबी फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती, खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के रामपुर गांव में जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल अजित कुमार यादव की मौजूदगी में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञ के साथ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल अजित कुमार यादव ने किसानों को संबोधित कर मौजूदा हालात में कृषि के नई तकनीक, संतुलित उर्वरक का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान के बारे में किसानों को बताया।

चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के राज्य प्रबंधक आर के सिंह, एरिया मैनेजर एच.एम. सिंह जी और सेल्स ऑफिसर मनीष झा ने बताया कि यह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संतुलित फसल पोषण, फसलों में खरपतवारों, रोगों और कीटों के प्रकोप से बचाव एवं नियंत्रण के विषय पर आधारित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रसायनों तथा उर्वरकों का समुचित प्रयोग, उसकी सही खुराक और सही समय की चर्चा की गई, जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है। चम्बल फ़र्टिलाइज़र कंपनी द्वारा आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामपुर गावँ सहित आसपास के कई प्रगतिशील किसान सहित सहित सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए और प्रशिक्षण में शामिल होकर लाभान्वित महसूस किए।

