चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी ने संगोष्ठी कर किसानों को खेती के नए तकनीक और निदान बताया ।

रिपोर्ट- विकास आनन्द 


खरीफ फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती , खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु भारत देश की अग्रणी उर्वरक निर्माता व विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड द्वारा बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के सरेंजा गांव में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। आयोजित फसल संगोष्ठी में कृषि में नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा उनके निदान के बारे में किसानों को बताया गया।

चम्बल कम्पनी के एरिया मैनेजर प्रकाश पोद्दार जी ने बताया कि यह फसल संगोष्ठी चम्बल कंपनी के दूरगामी योजना ‘बीज बुवाई से फसल कटाई’ प्रोजेक्ट के तहत की गई है, जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है। इस फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर जावेद खान,डुमराव कृषि कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ उदय कुमार, डॉक्टर सी एस प्रभाकर एवं चंबल फर्टिलाइजर के अधिकृत डीलर मेसर्स राय खाद भंडार के प्रोपराइटर अजीत राय, मां दुर्गा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भूषण पांडे,राय ट्रेडर्स के प्रोपराइटर रमेश राय एवं आसपास के सम्मानित प्रगतिशील सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए।

Spread the love