चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी ने विशाल किसान संगोष्ठी कर उत्तम संतुलित पोषण अभियान एवं कृषि नए तकनीक बताया 

 

रिपोर्ट- विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ, कैम्प रोहतास

भारत की अग्रणी उर्वरक निर्माता और विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फटीलीज़र्स एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत बीते खरीफ में धान फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती , खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु किये गए प्रयासों, जागरूकता अभियान और विभिन्न प्रत्यक्षणो के बारे में पुनः जानकारी देने हेतु रोहतास जिले के करहगर प्रखंड के मनियारी गांव में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ विशाल किसान संगोष्ठी एवम प्रक्षेत्र प्रदर्शन दिवस का आयोजन किया गया है।

आयोजित कार्यक्रमों 10 फील्ड ट्रायल में कृषि सम्बंधित नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा उनके निदान के बारे में किसानों को बताया गया। चम्बल कम्पनी के डीजीएम जितेन्द्र सकलानी जी ने बताया चम्बल कंपनी कि दूरगामी तकनीकी योजनाओ -‘उत्तम संतुलित पोषण अभियान’ और ‘बीज बुवाई से फसल कटाई’ डिजिटल इंडिया, सोशल मीडिया कनेक्टिविटी एवम टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। प्रोजेक्ट हेड डॉ जगमोहन सैनी जी ने उत्तम संतुलित पोषण अभियान के मुख्य उद्देश्य और प्रोजेक्ट के तहत अपनाई गई तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया यह योजना माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है। इस कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के डॉ राजीव कुमार सिंह जी ने चंबल कंपनी के उत्पादों एवम खाद की जानकारी दी।


इस कार्यक्रम में श्री प्रकाश पोद्दार एरिया मैनेजर, डिप्टी मैनेजर जावेद खान,केवीके बिक्रमगंज के कृषि वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार, डॉ शोभा रानी, यूकेएस विकास कुमार पांडेय,प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, चंबल फर्टिलाइजर के अधिकृत डीलर मेसर्स सूर्यांश एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजीव चौबे,राय खाद भंडार के हरी ओम राय, मैसर्स रोहतास फर्टिलाइजर के इम्तियाज आलम, मैसर्स मुखिया जी खाद भंडार, एवं आसपास के सम्मानित प्रगतिशील किसान नागेश्वर तिवारी,बृजेश तिवारी,मदन गोपाल पांडे एवं सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए और को लाभान्वित महसूस किए। चम्बल कम्पनी के इस प्रयास को क्षेत्र के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने खूब सराहा।

Spread the love