नगर पंचायत सिमराही वार्ड नं 03 में चेयरमैन ने किया महर्षि मेही मंदिर का शिलान्यास,
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिमराही के प्रांगण में संतमत सत्संग का भव्य आयोजन”
नगर पंचायत वार्ड नं 03 में सिमराही के पूर्व मुखिया विजय चौधरी के द्वारा महर्षि मेही मंदिर के लिए दान में दिए जमीन पर नगर पंचायत सिमराही चेयरमैन यशोदा देवी के द्वारा महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है।मंदिर शिलान्यास कार्य मे वार्ड नं 03 के वार्ड पार्षद सह राघोपुर के पूर्व उपप्रमुख सतीश कुमार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही वार्ड नं 03 में मंदिर शिलान्यास स्थान से महज 200मीटर की दूरी पर संतमत सत्संग में संतो द्वारा कहा गया है ‘

संसार की सभी मनुष्य सुख की कामना करते हैं पर आध्यात्मिकता के अभाव में अविनाशी सुख की प्राप्ति नहीं हो पाती है’। सिमराही नगर पंचायत में डीपीएस स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य संतमत सत्संग के अवसर पर उपस्थित संत महापुरुषों ने अकाट्य विचार व्यक्त किया कि
जब तक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊंचा नहीं होगा, तब तक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जब तक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी तब तक राजनीति अच्छी और शांति दायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन संभालने के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशांति फैली रहेगी। 20वीं सदी के महान संत सद्गरु महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की कृपा से विश्व शांति प्रेम व सद्भाव स्थापना हेतु डी पी एस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) सिमराही सुपौल प्रांगण में संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया गया है । इस अवसर पर संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के सेवक गुरेसेवी स्वामी भगीरथ दास जी ,महाराज महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज के प्रधान शिष्य स्वामी आशुतोष गुरुस्नेही, सबौर भागलपुर तथा अन्य साधु महात्मागण ने इस संतमत सत्संग को उदगार किया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रणव प्रसून ने स्वागत भाषण किया और दिनेश रजक AC, PWD, पलामू झारखंड सरकार ने उपस्थित गणमान्य को अभिनंदन पुष्प अर्पित किया। नगर पंचायत सिमराही सहित पूरे जिले से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं सहित अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा श्री सच्चिदानंद, श्री कमलेश्वरी बाबा, महामंत्री प्रकाश प्रण, उमेश आंनद बाबा अयोधि बैठा, रामकुमार कर्ण,परमेश्वर सिंह यादव,पूर्व सरपंच रामेश्वर यादव,महेश्वरी यादव ,सुरेश यादव, अर्जून मंडल, डॉ बिशुन देव यादव, शानू चौधरी, बिट्टू कुमार महतो,कैलाश रजक, शंकर रजक,जुगेशवर यादव भुवनेश्वरी यादव शैलेंद्र कुमार सिंह नरेश यादव अनिल कुमार यादव पवन यादव पल्लवी रानी रूबी कुमारी संजय कुमार सुनील कुमार नीतीश कुमार किशोर कुमार साह, अनिल महतो, मुनेश्वर यादव, सुरज मंडल,शिबू ठाकुर, बलराम कुमार यादव, संजीत पोदार आनंद मंडल सत्यनारायण यादव देव नारायण यादव कमलेश्वरी प्रसाद यादव
राम कुमार यादव मौजूद थे।

