प्रतापगंज: बिजली चोरी करने वाले पर किया गया मुकदमा दर्ज ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर के निर्देश पर जेई ने बिजली चोरी करने के मामले में दो व्यक्ति पर कराया मामला दर्ज। बिजली विभाग के जेई अजय कुमार ने थाना को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि विधुत कार्यपालक अभियंता राघोपुर की तरफ से ये निर्देश मिला था कि प्रखंड में कुछ जगह लोड से कम यूनिट आ रहा है इसके लिए सघन जांच की जाए , जिस निर्देश के बाद मानव बल के साथ जांच टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें प्रखंड के गोविंदपुर वार्ड 9 निवासी नोनी लाल यादव के घर पहुंचा। जांचोपरांत देखा कि श्री यादव अपने घर मे मीटर वाईपास कर अवैध रूप से विधुत का उपयोग किया जा रहा था।

जिससे नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 5280 रुपये का नुकसान हुआ। वही वार्ड नम्बर 9 में ही उपेंद्र यादव के घर में जल रही बिजली की जांच की गई तो वहां भी मीटर वाईपास कर अवैध रूप से विधुत का उपयोग किया जा रहा था। जिससे नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को 6744 रुपये का नुकसान हुआ। वही जेई अजय ने बताया कि दोनो व्यक्तियों पर बिजली चोरी करने के मामले में थाना को आवेदन देते हुए मामला दर्ज करवाया गया।

