करजाईन बाजार : बिजली चोरी करने वाले पर किया गया मुकदमा दर्ज ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर
के निर्देश पर करजाईन जेई ने बिजली चोरी करने के मामले में पांच व्यक्ति पर कराया मामला दर्ज। बिजली विभाग के जेई अभिजीत राणा ने थाना को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि विधुत कार्यपालक अभियंता राघोपुर की तरफ से ये निर्देश मिला था कि प्रखंड में कुछ जगह लोड से कम यूनिट आ रहा है इसके लिए सघन जांच की जाए ,

जिस निर्देश के बाद मानव बल के साथ जांच टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें रतनपुरा थाना के अब्दुल हाकिम , तंजीला खातून , अब्दुल्लाह , रामकुमार मेहता , कैलू मेहता के घर पहुंचा। जांचोपरांत देखा कि इनलोगो ने अपने घर मे मीटर वाईपास कर अवैध रूप से विधुत का उपयोग किया जा रहा था। जिससे नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 93045 रुपये का नुकसान हुआ। वही जेई अभिजीत ने बताया कि सभी व्यक्तियों पर बिजली चोरी करने के मामले में थाना को आवेदन देते हुए मामला दर्ज करवाया गया।

