सुपौल: डी आर  सी सी सभागार में किया गया कैम्प आयोजन ।

सुपौल

शनिवार को डी०आर०सी०सी० सभागार, सुपौल में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि उप उद्योग निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार, पटना की उपस्थिति में उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP). मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत चयनित लाभुकों को ऋण वितरण / ऋण स्वीकृति हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक (LDM) CM, U.B.G.B सहरसा, CM, SBD SBI सहरसा, CM, PNB दरभंगा, D.P.M जीविका, DIO, सुपील, निदेशक आरसेटी,

सुपौल सहित विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक शाखा प्रबंधक एवं जिला उद्योग केन्द्र के उद्योग विस्तार पदाधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। इन योजनाओं में PMEGP योजना के 45 लाभुकों को 23646 लाख, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत 16 लाभुकों को द्वितीय किस्त, विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा मुद्रा योजना अंतर्गत 56 लाभुकों को 257.30 लाख की राशि एवं जीविका कार्यालय, सुपौल द्वारा 11 लाभुकों को ऋण की स्वीकृति/वितरण किया गया।

Spread the love