बिहार नीतीश की कृपा से आरसीपी बने सांसद:जेडीयू
प्रियजीत प्रताप पटना/बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के मनमुटाव की खबरें लगातार चर्चा में है।पिछले दिनों जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री बनाए गए आरसीपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।हालांकि उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था।जेडीयू फिलहाल शिवसेना के तर्ज पर दो फाड़ होती दिखाई दे रही है।एक तरफ नीतीश समर्थक आरसीपी सिंह को कोसते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ आरसीपी समर्थक नीतीश को।शनिवार को जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें अहंकारी बता दिया।निषाद ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से आरसीपी सांसद और प्रधानमंत्री मोदी की कृपा से केंद्र में मंत्री बनाए गए।लोगों को ये भ्रम हो गया है कि वो अपनी ईमानदारी और संघर्ष की वजह से मंत्री बने हैं।”
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र की राजनीति में भी ऐसी ही जुबानी जंग देखने को मिली थी।परिणामस्वरूप महाराष्ट्र में सरकार गिर गई।देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू की ये अंदरूनी लड़ाई क्या रंग लाती है।

