सिमराही मध्य विद्यालय में हुआ प्रखण्ड स्तरीय प्रारंभिक विद्यालय पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह”

रिपोर्ट:-विकास आनन्द,कोसी ब्यूरो चीफ,सुपौल

राघोपुर बीआरसी परिसर के तत्वाधान में यधुनाथ मध्य विद्यालय सिमराही के प्रांगण में राघोपुर प्रखण्ड प्रमुख फिदा हुसैन के अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमल प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद सिमराही नगर पंचायत, अध्यक्ष प्रखण्ड शिक्षा समिति राघोपुर, उप प्रमुख राघोपुर शंकर गुरमैता, सिकन्दर यादव अंचल सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ राघोपुर और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव की उपस्थिति रही।

छात्रों के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का उद्घाटन सिमराही नगर पंचायत की वाईस चेयरमैन विनीता देवी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रो बैधनाथ प्रसाद भगत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनय भगत, पंचायत समिति अताउर रहमान सहित सैकड़ो गणमान्य के हाथों सैकड़ों छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया।

Spread the love