प्रखंड क्षेत्र राघोपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई सिमराही राघोपुर (सुपौल) के तत्वाधान में सदस्यता महाअभियान चलाया गया

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई सिमराही राघोपुर (सुपौल) के तत्वाधान में सदस्यता महा अभियान के तहत हुसैनाबाद एवं गद्दी चौक स्थित विद्यालयों , कोचिंग में नगर सह मंत्री शुभम राज एवं नगर मंत्री सुश्री लवली कुमारी के साथ-साथ कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सुमन, के नेतृत्व में दर्जनों छात्र – छात्राओं को सदस्यता दिलाई गई एवं विद्यार्थी परिषद के बारे में छात्र -छात्राओं को बताया भी गया |

इस दौरान नगर मंत्री सुश्री लवली कुमारी ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र पुनर्निर्माण की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है | अपना विचार प्रकट करते हुए कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा की सबसे पहले हम सदस्यता करते हैं,इसके बाद अभ्यास वर्ग होता है और फिर हम कार्यकारिणी में जुड़ कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज सेवा राष्ट्र सेवा के निमित्त तैयार करते हैं |

शुभम राज इकाई सह सदस्यता प्रभारी नगर सह मंत्री ने कहा की सिमराही नगर इकाई में हमारा प्रयास चल रहा है कि कम से कम 2000 छात्र-छात्राओं को सदस्यता दिलाएंगे इसके लिए प्रखंड के विभिन्न गांव में भी प्रयास चल रहा है |

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर भी शिक्षक को सम्मानित करने की योजना है | तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के लिए निशुंल्क शिक्षण शिविर चलाए जाएंगे |

Spread the love