बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया तत्पश्यात शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस पर बिबादित बयान के विरोध में बुधवार को प्रखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिमराही एनएच 57 के जेपी चौक पर सूबे के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर यादव का पुतला दहन किया। ज्ञातव हो की बीते दिन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने हिंदू के पवित्र ग्रंथ रामचरित् मानस को लेकर विवादित बयान दिया था।जिसके बाद से हिंदू समाज के लोग आहत होकर शिक्षा मंत्री के खिलाप आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया। इसी कड़ी में बुधवार को सिमराही जेपी चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पहले राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया तत्पश्यात शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। भाजपा प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छातापुर विधानसभा प्रभारी बैधनाथ प्रसाद भगत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने मंदिर पहुंच कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। विरोध प्रदर्शन के समय चंद्रशेखर यादव मुर्दाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो, सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगे। इस मौके पर बैधनाथ प्रसाद भगत जी ने कहा बिहार प्रदेश के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा दिया गया भगवान श्री राम और उनके जीवन चरित्र से संबंधित रामचरित मानस पर विवादित बयान का भाजपा कड़ी शब्दो में भर्त्सना करता है। आए दिन बिहार के मंत्रियों के द्वारा सनातन धर्म संबंधित विवादित विषय सामने आता रहता है। क्या यह सरकार हिंदुओं को नीचा दिखाने के लिए धर्म को दूषित करने के दृष्टिकोण से साजिशन विवादित बयान दिया करती है। यही विवादित बयान अगर किसी दूसरे संप्रदाय के संदर्भ में सामने आया होता तो सारी राजनीतिक पार्टियों की हाथ पांव फूल चुकी होती और इसको लेकर के आंदोलन का दौर चल पड़ा होता क्योंकि यह विषय हिंदुओं को लेकर है तो इसमें हमारे प्रदेश के सुशासन बाबू शांति का चैन भरी नींद ले रहे हैं उन्हें बहुसंख्यक हिंदू समाज के आहत होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भगत, मंडल महामंत्री मोनू कर्ण, बजरंगदल अध्यक्ष प्रशांत वर्मा, अमरजीत जी,दिलीप पूर्वे, रमण झा, अविनाश, गुड्डू, देवादित्य, गोल्डन दास, संजय सेन,सियाराम भगत,आयुष,अभिषेक,अमित,सूरज,आदित्य,सौरभ आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

