एकता और अखंडता और संप्रभुता की बात करने वाली एकलौती पार्टी है बीजेपी- तेजिंदर बग्गा
बिहार में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने के लिए किया जा रहा है विधानसभा दौरा
सुपौल डेस्क
सुपौल :भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के सभी सातों मोर्चा के संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति कार्यक्रम से पूर्व विधानसभा प्रवास के दौरान गुरुवार को सुपौल जिला के छातापुर विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा बलुआ बाजार एवं लक्ष्मीनियाँ में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उनके साथ झारखंड युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सभी नेता बलुआ बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद पार्टी से जुड़े सभी नेता लक्ष्मीनिया पंचायत के वार्ड 10 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जहां भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा एवं मधुबनी पंचायत के मुखिया सीतानंद झा सभी लोगों को अंग वस्त्र एवं मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया। जिसके बाद पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम मैं अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने बताया कि आगामी 30 एवं 31 जुलाई को पटना में संयुक्त मोर्चा की बैठक हेतु वह लोग तैयारी कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के नेता सभी विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है जिसका अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया कि आज के समय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे छातापुर विधानसभा में अब तक 125 लोगों को मुद्रा योजना का लाभ मिला है 33000 लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। वही 13000 लोगों को आवास योजना का लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त और सभी जन कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त से पूर्व सभी घरों में तिरंगा फहराने का कार्य किया जाना है। जिसको लेकर कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार बिहार के सभी घरों में बिजली एवं शौचालय की व्यवस्था कर चुकी है। कोरोना टीकाकरण में हमारा देश पूरे विश्व में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। इन सब चीजों को देखते हुए यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो पार्टी राष्ट्रीय एकता संप्रभुता अखंडता की बात करता है उन्हें ही सब लोग सहयोग करें। बिहार में बहुत तेज गति से विकास हुआ है और यह गति आने वाले निकट भविष्य में ऐसे ही बने रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर वह लोग गांव को विजिट कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र की समस्याएं सामने आ रही है।
बैठक में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश झा, छातापुर विधानसभा प्रभारी बैद्यनाथ भगत, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा के नेता आशीष कांत झा, आलोक राज, मंत्री प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव, लक्ष्मीनिया मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा, मधुबनी पंचायत के मुखिया सितानंद झा, निखिल सौरभ, कमलेश मिश्र, राजीव झा, पप्पू झा,डोमी राय, टेकनारायन राय एवं दर्जनों लोग शामिल हुए।

