हजारों महिलाओं के साथ मोदी जी के 100वा ‘मन की बात’ एपिसोड दिखाया भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता देवी ने

रिपोर्ट:- विकास आनन्द, कोसी ब्यूरो, सुपौल

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ एपिसोड के 100वा प्रसारण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश भर में अलग अलग तरीके से लोगों तक उनकी बातों को पहुँचाने का तरीका अपनाया है।इसी कड़ी में आज नगर पंचायत सिमराही के बूथ संख्या 265 पर सुपौल जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीता देवी के नेतृत्व में हजारों महिलाओं और सैकड़ो भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के 100 वे ‘मन की बात’ एपिसोड में प्रेरणादायी विचारो को सुना और सभो को सुनाया।

इसी के निमित लोकसभा संजोयक राम कुमार राय ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के ऐतिहासिक एवं प्रेरक 100 एपिसोड आज पूरे हुए,जो कि हमेशा यादगार रहेगा। यह अबतक का सबसे बड़ा और सर्वस्पर्शी तथा नियमित चलने वाला संवाद है। देश के 4 लाख से ज्यादा स्थानों से करोड़ों लोग आज मन की बात कार्यक्रम से जुड़े। यह अपने आप में एक कीर्तिमान दर्ज हुआ है। वही छातापुर विधानसभा प्रभारी बैधनाथ प्रसाद भगत ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी भारत के इतिहास के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जनता से सीधे जुड़ते हैं, संवाद करते हैं, जनभावनाओं की अनुभूति करते हैं और उस अनुभूति से जनहित में नीति बनाते हैं।

इसीलिए उनके ‘मन की बात’ में सर्वाधिक ‘जन की बात’ नजर आती है। वे अपने संवाद में जन सरोकार से जुड़ी बातें साझा करते हैं। लोगों को जनहित के प्रति प्रेरित करते हैं। लोगों से संवाद करते हुए प्रकृति के करीब जाते हैं। पर्यावरण से जुड़े विषयों को उठाते हैं। दूर-सुदूर इलाकों में रचनात्मक काम करते हुए भी साधारण जीवन जी रहे असाधारण लोगों का खुलकर जिक्र करते हैं।

इसलिए माननीय प्रधानमंत्री जी जन-मन में बसे संवादप्रिय सर्वमान्य जननेता हैं।इस
मौके को यादगार बनाने के लिए दिलीप पूर्वे, विशाल जयसवाल, अमित भगत,राधेश्याम भगत, कुन्दन विवेक, मोनू स्टार कर्ण, मनीष भगत, मयंक गुप्ता, संजेश पगड़ीया,नागेंद्र सिंह, विपिन साह, गौतम चौधरी, अविनाश चौधरी, रिन्कू भगत,विजय मंडल, प्रकाश मिश्र, चितरंजन देवी,गायत्री देवी, नीरा ठाकुर, ललिता देवी, दुखनि देवी, दुर्गी देवी,समुद्री देवी, जैनम खातून, रेहाना खातून सहित सैकड़ों महिलाओं मौजूद रही।

Spread the love