पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई जयंती।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 98 वीं जयंती सिमराही नगर पंचायत स्थित विधानसभा प्रभारी बैधनाथ प्रसाद भगत जी के आवास परिसर में रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता जी के अध्यक्षता में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छातापुर विधानसभा प्रभारी बैधनाथ प्रसाद भगत जी ने कहा अटल जी सिर्फ सिर्फ एक नेता ही नहीं एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। अटल जी के ही प्रयास से मैथिली भाषा को अष्टम सूची में शामिल किया गया वहीं नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीति से भारत को वैश्विक पहचान मिली थी।
मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दक्षिण विश्वजीत भगत, मंडल महामंत्री मोनू कर्ण, बजरंगदल प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत आयुष वर्मा, सिमराही उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी, भाजपा जिला कोषध्यक्ष सीमा कुमारी, रमन कुमार झा, संजेश कुमार पगारिया, राधेश्याम भगत,रामचंद्र जायसवाल, राजेश कुमार पगारिया, दिलीप पूर्वे,अनुराग जायसवाल, आशीष चौधरी, गुड्डू दास, किशन कुमार, दशरथ राउत, सियाराम मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love