सिमराही में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार जेपी चौक के समीप एनएच 57 पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में बाइक पर सवार एक किशोर की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बाइक चालक मो. इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत सिमराही के धर्मपट्टी वार्ड 9 निवासी मोहम्मद अफरोज के 14 वर्षीय पुत्र मो. मुदसीर आलम अपने पड़ोस के एक युवक मो. इस्लाम के साथ बाइक से सिमराही बाजार से खाना का पार्सल लेने जा रहा था। इसी क्रम में सिमराही जेपी चौक के समीप एनएच 57 पर सरायगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुदसीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक मो. इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल घायल का उपचार जारी है। इधर, घटना के बाद मौके से ट्रक सहित चालक फरार होने में सफल हो गया।
हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए सिमराही बाजार में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
हालांकि थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने लोगों को समझाकर जाम हटाया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
————-

Spread the love