नगर पंचायत सिमराही के जेपी चौक पर बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल,

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही बाजार के जेपी चौक पर सोमवार दोपहर को एक बाइक पर सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 9 धर्मपट्टी निवासी मोहम्मद आलम (30) अपनी पत्नी जहाना खातून (23) के साथ किसी काम को लेकर एक बाइक से गणपतगंज जा रहे थे। इसी क्रम में जेपी चौक के पास अचानक बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल दंपती को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।
इधर, मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love