प्रतापगंज के तीनटोलिया में बाइक चालक बिजली पोल से टकराया, हालत गंभीर

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तीनटोलिया में मंगलवार की रात एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी अनुसार चिलौनी उत्तर पंचायत के तीनटोलिया वार्ड 4 निवासी जय प्रकाश मंडल (29) बाइक से किसी काम को लेकर प्रतापगंज बाजार जा रहा था। इसी क्रम में
तीनटोलिया दुर्गा मंदिर के पास अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
———–

Spread the love