राघोपुर में बांस लदे ट्रैक्टर में बाइक ने मारी ठोकर, दो जख्मी

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाईन थाना क्षेत्र के मोतीपुर बैंक ऑफ इंडिया के समीप एनएच 106 की सड़क पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक चालक ने बांस लदे ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना का कारण अंधेरे में सड़क पर ट्रैक्टर का खड़ा होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार करजाईन थाना क्षेत्र के करजाईन पंचायत वार्ड 18 निवासी बाइक चालक समीर सरगम और करजाईन पंचायत वार्ड 18 निवासी मजलूम मियां एक बाइक से सिमराही बाजार की ओर से करजाईन बाजार की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में मोतीपुर बैंक ऑफ इंडिया के समीप एनएच 106 पर अचानक बाइक चालक ने बाइक पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सामने बांस लदे खड़ी एक ट्रेक्टर को ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां फिलहाल घायलों का ईलाज जारी है। मामले में करजाईन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———-

Spread the love