भीमपुर : ट्रक-मोटरसाइकिल में टक्कर,1 घायल।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र के निर्माणधीन कॉलेज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर रविवार कि संध्या सिमराही की दिशा से तेज गति से आ रही ट्रक यूपी 21 सीएन 3827 ने बाइक चालक को ठोकर मार दी। ठोकर के दौरान बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोग एवं पुलिस द्वारा नरपतगंज पीएचसी में प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। जहा जख्मी का इलाज चल रहा है। वहीं बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जहां उधर घटना के बाद ट्रक चालक एवं खलासी मौका पाकर मकई एवं गेंहू के खेत होकर भाग निकला। उक्त जख्मी व्यक्ति सीतामढ़ी जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है।

घटना के दौरान बाइक चालक के एलसीडी सहित अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गया है । इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने बताया कि जख्मी युवक का नरपतगंज पीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। ज़ख्मी के परिजनों का पता लगाकर उन्हें जानकारी दी जा रही है।

Spread the love