सोनू आलम , भीमपुर

भीमपुर: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, नगदी समेत अन्य समानों पर चोरों ने किया हाथ साफ।

सुपौल: भीमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिस चोरी की घटना में घर का समान समेत नगदी चुराकर फरार हो गया। वहीं इस दौरान चोरों ने खस्सी की भी चोरी कर लिया। घटना थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड 09 की है। इधर, घटना को लेकर पीड़ित रविन्द्र कुमार साह एवं अन्य दो लोगों ने भीमपुर थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग किया है। पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि बीती रात सभी लोग सो रहे थे।

उसी दौरान आधी रात को मौका पाकर चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर मे रखे एक बक्से में 25 हजार नगदी समेत सारा जेवरात लेकर चंपत हो गए। वहीं दूसरी ओर शिवनंदन सिंह एवं के घर में चोरी के दौरान चोरों उसका एक खस्सी चुरा लिया। जबकि राजकुमार सिंह के घर मे चोरी करने के क्रम में उसके दरवाजे पर बंधे दो खस्सी भी चुरा ले गया। इस बीच सुबह जब गृहस्वामी की आंख खुली तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा पड़ा है। जिसके छानबीन में पाया कि घर में चोरी हुआ। जहां से चोरों ने घर के कई समान की चोरी कर ली है। बहरहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया। साथ ही इस संबंध में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत समिति पति योगानंद यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने चोरी की घटना का जायजा लिया और स्थानीय थाना से बातकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया है। इधर, घटना को लेकर भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। जिसके आलोक में पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि छानबीन के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love