*भवानीपुर पुलिस ने शराब समेत ट्रक किया जब्त,चालक गिरफ़्तार।

रिपोर्ट – श्यामानंद सिंह भागलपुर

– भागलपुर :नवगछिया के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के भोजू टोल कंकला बहियार के समीप अंग्रेजी शराब जब्त कर ट्रक चालक सहित 5 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार चालक की पहचान मोहम्मद नदीम के रूप में की गई है। इस संबंध में भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई है। उक्त शराब को ट्रक में बने बॉक्स मैं ढककर लगाया गया था उसी में शराब रख लाई जा रही थी गिरफ्तार चालक से पूछताछ व उसके मोबाइल डिटेल के आधार पर स्थानीय तस्करों की सुराग तलाश कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love