“चौथे लीग मैच में भपटियाही की टीम ने पिपरा बाजार टीम को 164 रनों के अंतर से हरा दिया”
रिपोर्ट:- विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही,सुपौल

विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में शुक्रवार को कोसी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच भपटियाही तथा पिपरा बाजार टीम के साथ खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए भपटियाही की टीम निर्धारित 20 ओवर में 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी पिपरा बाजार की टीम 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

भपटियाही की तरफ से प्रकाश कुमार ने शानदार 127 रनों का योगदान दिया और उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। भपटियाही टीम के यूसुफ पठान ने रोमांचक खेल दिखाते हुए अर्धशतक बनाया। खेल के अंत में केसीसी के अध्यक्ष बबलू चौधरी तथा सचिव सुभाष यादव ने मैन ऑफ द मैच विजेता प्रकाश कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भपटियाही बाजार निवासी पटना बाजार में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया।

भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव के जन्मदिन पर 3 जनवरी से कोसी कप क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ है जो 7 दिनों तक चलेगा। टूर्नामेंट में स्थानीय युवा काफी बढ़ चढ़कर साथ दे रहे हैं।

