भपटियाही :आगलगी से दो घर के साथ-साथ हजारों की संपत्ति जल गई।
रिपोर्ट-बिमल भारती, सरायगढ़-भपटियाही

सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के सदानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 01 में शुक्रवार की रात आग लगने से बासुदेव मुखिया तथा भोला मुखिया का घर तथा उसमें रखा हजारों रुपए का सामान जल गया।

आगजनी की घटना की जानकारी देते गृहस्वामी ने बताया कि रात के समय अचानक उनके घर में आग लग गई। अगल-बगल के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया लेकिन आधी रात को आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। बताया कि आग की लपेट में दो घर और उसमें रखा अनाज कपड़ा, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान भी जल गया। आगजनी की घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित लोगों ने अंचल प्रशासन से तत्काल सहायता देने का अनुरोध किया है।

