भपटियाही: कासा ने शुरू किया दो दिवसीय प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट विमल भारतीय सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


चर्चेज ऑक्सलिरी ऑफ सोशल एक्शन (कासा) पटना की ओर से भपतियाही के जे.पी पैलेस में ग्रामीण युवा को 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मुंगेर, बेतिया जिले के लभग 30 से अधिक ग्रामीण युवा नेता भाग ले रहे है ।आपदा के लिए तैयार किए जा रहे गांव के युवा नेताओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुक्रवार को उड़िसा से आए आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षक ने इन ग्रामीण युवा को नदी में फंसे या बहे लोगों , घटना, दुर्घटना, का रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर ने गांव के युवा को रेस्क्यू करने के गुर सिखाए। इसके तहत आपदा से संबधित घटना और दुर्घटना पर विस्तृत चर्चा किया गया ।

तथा शांत जल एवम वहाव जल लोगो को रेस्क्यू करे के बारे में बताया कि इस परिस्थिति में सबसे पहले उस तक पहुंच बनायेगे, पहुंच बनाने का माध्यम जैसे लंबी बास, सुखी लकड़ी, प्लास्टिक, सुखा पता का ढेर ,केला का पेड़ , पुआल आदि के बारे में बता इस सभी माध्यम का उपयोग करके एक फ्लोटिंग एंड सेफ्टी डिवाइस बनाएंगे , यदि हम पांच और छ नारियल नारियल को एक जगह बढ़कर 100 किलो वजन के आदमी को डूबने नही देगा , यदि आदमी डूबेगा नही तो उसका स्वसन क्रिया बाधित नहीं होगा जिससे वह व्यक्ति कई दिनों तक जीवित रह सकता है , इसी प्रकार के कई तरह के उपाय जैसे 20 लीटर खाली बोतल से बचने के बारे में बताया जिसमे गाट , फाश के प्रकार एवम इनके बांधने के तरीके के बारे में कर करके दिखाया गया ।जिसका उपयोग करके अपन और दूसरे लोगो को जान बचाया जा सकता है । मौके पर प्रशिक्षक गणेश बारीक , कासा की ओर से फुलमनी सोरेन , आकाश कुमार , कन्हैया जी एवम हरी नारायण , कृष्णा कुमार ,सुरेश कुमार राम , रुही खानम , कामिनी कुमारी , नयन कुमार ,उमेश कुमार रामआदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love