राघोपुर : बीआरसी कार्यालय में बीईओ ने लिया पदभार

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी में गुरुवार को बीइओ कृष्ण किशोर महतो ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने उन्हें मिथिला पाग और शॉल पहनाकर शुभकामनाएं दी।
कहा कि बीइओ के पदभार ग्रहण के बाद यहां के विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
मौके पर राज नारायण पासवान, सुशील कुमार, ललितेश्वर रजक, रंजय सिंह, राजेश कुमार, मो. हदीम, किशोर कुमार कारक, दिनेश कुमार सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Spread the love