बेगूसराय : विभिन्न मांगों को ले कर वार्ड सदस्य पंच संध ने किया धरना प्रदर्शन ।

बेगूसराय में आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वार्ड सदस्य पंच संघ के द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर आयोजित किया गया इसके पहले एक प्रदर्शन ट्रैफिक चौक से चलकर कचहरी अंबेडकर चौक आदि रास्तों से होते हुए समाहरणालय पर पहुंचा और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की । इस संबंध में वार्ड सदस्यों ने बताया कि अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में आज उनका धरना और प्रदर्शन कर रहे है । का आयोजन समान नाले पर किया गया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वाद सदस्यों के वित्तीय अधिकार को बरकरार रखते हुए बिहार के प्रत्येक वार्ड में विकास की राशि पंचायत के बजाए सीधे वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में भेजा जाए तथा सरकार वार्ड सचिव को बहाल करें ।
इसके अलावा बिहार में सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक कानून होने की बात भी इनके द्वारा कही गई है ।इनका मानना है कि किसी को वेतन वो किसी को पेंशन लेकिन वार्ड सदस्यो यात्रा भत्ता देना नाइंसाफी है। इस दौरान जिला के 17 प्रखंडों के वार्ड सदस्य और पंच इस धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।

Spread the love