छिटही मे आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों से बी.डी.ओ.ने स्थल पर पहुंचकर हाल जाना।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के छिटही पलार गांव मे मंगलवार को आगजनी की घटना के पीड़ितों से बुधवार को स्थल पर पहुंचकर हालात को जाना। स्थानिय मुखिया बी.बी.शहनाज नेहा स्थल निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को आगजनी की घटना के बाद पीड़ित लोगों के समस्याओं को बताया तथा उन लोगों को अधिक से अधिक सहायता दिलाने की मांग की स्थल पर मोहम्मद जाकिर मोहम्मद अब्दुल्ला राजेश कुमार उपमुखिया इफ्तेखार खां सहित अन्य ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवारों के यहां खाने के लाले पड़ रहे हैं।

लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को सहायता नहीं मिली तो काफी कठिनाई बढ़ जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के बाद कहा कि सभी पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

Spread the love