बारसोई गोली कांड 76 दिनो बाद जांच पर पहुंचे प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार और पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चोधरी
तौसीफ अहमद ,बारसोई कटिहार
बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बिजली विभाग के खिलाफ 26 जुलाई को मुखिया संघ के अध्यक्ष द्वारा जन आक्रोश धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था जिसमे 2 व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई थी और एक व्यक्ति का अभी तक इलाज चल रहा है। 76 दिन बीत जाने के बाद इसी कांड को लेकर पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार और डीडीसी कटिहार बारसोई अनुमंडल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार ने कहा बिजली की समस्या लेकर जो विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी।

उसके दौरान दो लोगों की मृत्यु हुई थी। उसी की घटना की जांच करने के लिए सरकार के आदेश के आलोक में हम लोग यहां आए हैं। सभी पहलुओं पर जो संबंधित पदाधिकारी और जो कर्मी है उनसे बात की गई और घटनास्थल को भी देखा गया।

