बलुआ बाजार :विभिन्न मामलों के पांच वारंटी गिरफ्तार।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मामलों के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। जानकारी अनुसार मंगलवार की रात्रि बलुआ पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें बलुआ पंचायत वार्ड नंबर 05 निवासी मो निजाम एवं कुशहर पंचायत अंतर्गत परसा क्षेत्र निवासी कृता मुखिया,खुशखुश मुखिया,हरिनंदन मुखिया और फूलों मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जानकारी अनुसार उक्त वारंटी के विरुद्ध बलुआ थाना में मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया था ।वहीं मो निजाम के विरुद्ध शराब सहित अन्य मामले में थाने में केश दर्ज है। और सभी आरोपियों पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बलुआ बाजार थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह बताते हैं कि उक्त सभी पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसके बाद न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने के आधार पर मंगलवार की रात्रि छापामारी कर 5 वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।
पुलिस मो निजाम को उनको घर से गिरफ्तार कर थाना ला रही थी, तब अभियुक्त निजाम पुलिस के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागने लगा। लेकिन अभियुक्त का पीछा कर उसे धर दबोचा. बताया कि सभी फरार वारंटी पर कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।

