लिफ्ट देने पर ड्राइवर के साथ मारपीट, लूटपाट की कोशिश।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
भागलपुर से फारबिसगंज जा रहे एक कार चालक को रास्ते में अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। जहां कुछ अपराधियों ने उसके साथ मारपीट कर लूटपाट कर जख्मी कर दिया। हालांकि युवक की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर पुलिस की गश्त कर रही वाहन के वजह से गाड़ी लूटने और जान जाने से बच गई। घटना बलुआ थाना से जुड़ी हुई है। जहां पुलिस ने कार के तलाशी के बाद अपराधियों का कुछ समान और दो मोबाइल भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी देते हुए कार चालक भागलपुर जिले के मोरवीनपुर हल्दीबाड़ा निवासी मो शाहनवाज ने बताया कि शनिवार की रात अपने कार जेएच 09 ऐसी 7822 से अपने चचेरी बहन के घर अररिया जिले के फॉरबिसगंज जा रहे थे। इसी क्रम में अररिया टोल प्लाजा से पहले एक व्यक्ति ने उससे ढोलबज्जा तक का लिफ्ट मांगा।जिसके बाद कार चालक ने उसे अपने साथ बैठा लिया। युवक ने बताया कि मदद करने की उद्देश्य से उन्होंने उसे लिफ्ट दे दिया। लेकिन उसके बाद चार लोग और उस गाड़ी में सवार हो गए। उसके बाद अररिया टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद एक व्यक्ति ने टॉयलेट करने के बहाने गाड़ी रोकने को कहा। जहां गाड़ी स्लो करने पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ से उसका गला दबोच लिया और दूसरा एक गमछा के सहारे उसका हाथ बांध दिया।एक व्यक्ति उतरकर उसे पीछे की सीट पर बैठाकर दूसरे गमछे के सहारे उसका आंख मुह बंद कर दिया। उसके बाद एक बदमाश गाड़ी चलाने लगा और अन्य सभी उनके साथ मारपीट करने लगे। बताया कि इस दौरान बदमाश उससे मारपीट करते हुए गाड़ी में जीपीएस के संबंध में जानने के लिए बाध्य करने लगा। बताया कि बदमाशों ने उसके पॉकेट में रखे 5000 रुपये भी छीन लिए। इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि गश्ती के क्रम में निर्मली से थोड़ा आगे पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक एक कार सड़क पर छोड़कर उसमें बैठे कुछ लोग भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके बाद गाड़ी सहित युवक को थाना लाया गया है। जरूरी पूछताछ के बाद युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले काखुलासा होगा।

