राघोपुर में अलग-अलग मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

ब्रजेश कुमार सिमराही बाजार

थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग जगहों से पुलिस ने विभिन्न मामलों में केस के फरार चल रहे पांच नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमराही पंचायत के वार्ड 15 निवासी कुंदन शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी कुंदन पर कई मामलों में केस दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था।
इसी क्रम में हुलास पंचायत के वार्ड 7 निवासी राजधर कामत (50) और धीरेंद्र कामत (55) को गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था।
वहीं गम्हरिया वार्ड 1 निवासी परीक्षण मुखिया और वीरेंद्र मुखिया को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एक मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी था।
सोमवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
———–

Spread the love