“चोरी आरोपित तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी,जेल भेजा गया”
रिपोर्ट:विकास आनंद के साथ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना कांड संख्या 268/22 में घर मे हूई चोरी की पीड़िता भगता टोला की आनंदी देवी को मात्र तीन दिनों के भीतर ही न्याय मिल गया है। दर्ज प्राथिमिकी में पीड़ित महिला आनंदी देवी ने लिखित बयान दिया है कि दिनाँक 11/07/22 के रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से मोबाइल फ़ोन, चदरा बक्शा तोड़कर चांदी पायल, चांदी सिकरी एवं 6000/- नगदी की चोरी की गई। उक्त कांड के अनुशंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर बालेश्वर कुमार सहित राघोपुर टीम ने मात्र तीन दिनों के भीतर ही इस चोरी कांड में संलिप्त अप्राथिमिक अभियुक्त राजकुमार साह, गुलाब यादव और लालमोहन यादव सभी बतरान रामबिसनपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त को धारा457,380 और 411 के सुसंगत धारा के तहत जेल भेज दिया गया है और चोरी की गई मोबाईल और 6000/- नगदी बरामद कर लिया गया है।

