अररिया :- स्वामी शुकदेवानंद स्मृति समारोह आयोजित, श्रद्धालुओं का लगा तांता

दिवाकर कुमार भरगामा /अररिया

कुशमौल में मंगलवार को  स्वामी शुकदेवानंद स्मृति समारोह का आयोजित किया गया । समारोह में संतमत के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं स्वामी निपुणान्द जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें संतमत के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने बताया कि मानव जीवन मे संतों की बहुत हीं महती भुमिका होती हैं। आज के आपाधापी भरी जीवन में मनुष्य अपने धर्म के प्रति विमुख होते जा रहें हैं। मनुष्य को जीवन काल में थोड़ा समय निकाल कर संतो की वाणी सुननी चाहिए ताकि उसका जीवन सफल हो सके। सब से उत्तम  मनुष्य योनि है  शरीर कठिन तपस्या के बाद प्राप्त होता है । शरीर को परोपकार में लगाना चाहिए । ताकि आगे भी मनुष्य प्राप्त हो सके स्वामी शुकदेवानंद जी के स्मृति के बारे में कहा कि वे प्रकांड विद्वान थे । हिंदी ,अंगेजी ,उर्दू बंगला के अलावा नेपाली भाषा में भी उनकी अद्भुत क्षमता थी । स्वामी निपुणान्द जी महाराज ने भी सतसंग समारोह में शुकदेवानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला  ।

पूर्व प्रमुख दिव्यप्रकाश यादवेंदु ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के तरह इस मंच से स्वामी शुकदेवानंद सेवा समिति के द्वारा व्यक्ति ,समाज, राष्ट्र और धर्म के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। वहीं इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुगण एवं संत महात्माओं ने पहुंचकर अपने वाणी से लोंगों को मनुष्य को जीवन को सार्थक बनाने के उपाय बताए। वहीं
समाज के अंतिम पंक्ति के भंगी समाज के दर्जनों लोगों को शाॅल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भरगामा प्रखंड प्रमुख संगीता यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी गुड्डू यादव,जिला पार्षद सत्यनारायण यादव, समाजसेवी रविन्द्र यादव, शिवशंकर यादव,गजेंद्र यादव, अरुण यादव, अशोक यादव, रमेश यादव, संतलाल यादव, प्रकाश झा,शशी यादव,मनोज यादव ,गयानन्द सिंह, लक्ष्मण सिंह,बच्चू यादव, उमेश यादव,सुरेश श्रीवास्तव,बिनोद मंडल,शंकर झा,अनिल यादव एवं हजारों की संख्या में सत्संग प्रेमी मौजूद थे।

Spread the love