अररिया : स्कार्पियो ने टेम्पो में मारी टक्कर,टेम्पो
चालक गम्भीर रूप से घायल , पहचान नही हो पाई

 

दिवाकर कुमार/फारबिसगंज

फारबिसगंज रानीगंज मुख्य मार्ग के दोगच्छी में बुधवार की संध्या टेम्पो और स्कार्पियो की टक्कर में टेम्पो


चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पू फारबिसगंज से रानीगंज की ओर अपने साइड से जा रहे थे दोगच्छी से आगे बी आर 11 वाई 3031 नंबर की स्कार्पियो ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर टेम्पो में मार दी जिससे टेम्पो पलट गई वही टेम्पो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वही टेम्पो चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

मौके पर स्कार्पियो पर सवार मोहर्रम पुर निवाशी मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह पूर्णिया डॉक्टर के यहाँ गए थे वहाँ से हमलोग लौट कर रेवाहि जा रहे थे। वही मोके से स्कार्पियो चालक फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परवाहा कैम्प प्रभारी विश्वमोहन पासवान चौकीदार पंकज पासवान सहित सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो व टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया।

Spread the love