अररिया : सैफगंज के आशीष को यूपीएससी की परीक्षा में 85 वीं रैंक,गांव में जश्न का माहौल
डेस्क
फारबिसगंज | रेणु धरती के पुत्र ने रचा इतिहास सिविल सेवा परीक्षा में लाया 85वाँ रैंक।फारबिसगंज प्रखंड अंतगर्त सैफगंज पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी अनिल भगत के पुत्र आशीष कुमार ने सिविल सेवा की परीक्षा में 85वाँ स्थान हासिल कर अपने पंचायत सहित जिले का नाम रोशन किया।आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की आशीष की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही किया था ।

प्रारंभिक शिक्षा के बाद वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था । उनके पिताजी प्राइवेट काम कर अपने बच्चों की पढाई जारी रखी।आज बड़ा लडका उनका सुपौल में सरकारी डॉक्टर है।वही छोटा लडका आशीष पुर्व मे BPSC की परीक्षा पास कर DSP रैंक हासिल किया। इसके बावजुद उन्होनें अपना सफर जारी रखा।आज परिणाम देखकर माता पिता सहित पुरे पंचायत में चारो और खुशी का माहौल है।हर तरफ लोग आशीष को बधाई दे रहे है।वही उनकी माता एक कुशल गृहणी है।जो अपने पुत्र की सफलता पर काफी गौरवान्वित महसुस कर रही है।वही उसके पिता ने कहा ये हमारे समाज के बुढे बुजुर्गो के आर्शीवाद का परिणाम है।बस अपने देश की सेवा करे जिससे समाज का नाम रोशन हो। वही सैफगंज पंचायत स्थित कोचिंग के प्रचार्य मनीष कुमार को आशीष के पिताजी ने फौन कर यह सुचना दी।अब अपने पंचायत को भी एक IAS मिला।प्रचार्य मनीष के बचपन का मित्र रहा है।उन्होंने कहा आज खुशी से आँसु निकल पड़े यह सुनकर की मेरा मित्र IAS बन गया ।वही भूतपूर्व डी एस पी डाँ अखलेश कुमार ने शुभकामनाएं व्यक्त की।उन्होने कहा गांव मे प्रतिभा की कमी नही है सही मार्गदर्शन उन्हें उसके मंजिल तक ले जाता है।जो अब निखर कर सामने आ रहा है।आज उसी का परिणाम है।बधाई देने वाले में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद साह, वर्तमान मुखिया दिलीप पासवान,सरपंच रामानंद पासवान,भुतपुर्व सरपंच कृष्णानंद कुँवर,सत्यनारायण यादव,पैक्स अध्यक्ष रंजन मंडल,शंकर भगत,सोनु भगत,संतोष यादव ,मदन भगत,सुरज भगत,सुन्दर भगत,मिन्टु साह,सोनु पासवान,शैशव वर्मा,रमण वर्मा, सनोज ठाकुर,बाबु मंडल,मनीष यादव, राधारमण साह,सुमन सौरव, ने शुभकामनाएं व्यक्त की।

