अररिया : 80 कोचिंग संस्थानों के 185 होनहार छात्र छात्राएं सम्मानित ।
ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्थानीय जेपी सभा भवन के प्रांगण में संस्थापक राशिद जुनैद की अध्यक्षता में दिप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में 80 विभिन्न स्थानों के करीब 185 होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया ।

वही बिभिन्न स्थानों से आये हुए अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के समन्यवक नवनीत सिन्हा एवं संस्थापक सदस्य महताब अंसारी ने बुके प्रदान कर व छात्राओं के स्वागत नृत्य के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फारबिसगंज के एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला , मुख्य वक्ता व करियर काउंसलर के रूप में पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व पूर्व डीएसपी डॉ अखिलेश कुमार अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फारबिसगंज मो अमीरुल्लाह विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव खुर्शीद खान प्रखंड सचिव अजीत सिन्हा आगंतुक अतिथि के रूप में आयुष अग्रवाल व मेट्रो ग्रुप नेपाल के तनवीर इकबाल ज्योति सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संदर्भ में संस्थापक राशिद जुनैद ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन छात्र छात्राओं के अंदर छुपी असीम प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से किया गया है कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावे सुपौल जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है । प्रखण्ड संरक्षक सोनू शर्मा प्रखंड अध्यक्ष प्रसेनजित ठाकुर प्रखंड सचिव अनिल अवतार आयुष खान शाहिद अंसारी ने बताया कि अररिया जिले और सुपौल जिले से करीब 80 कोचिंग संस्थानों के 185 छात्र छात्राओं का सम्मान पर्यावरण दिवस के अवसर किया गया। जो बच्चे अपने कोचिंग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
वही फारबिसगंज में बेहतर शिक्षण कार्य क्रम में सैफगंज के विभिन्न संस्थानों के शिक्षक और बच्चों को पुरुस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया । वही इंटर के परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र सुजीत कुमार और राहुल कुमार को भी पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम का समापन संस्थापक राशिद जुनैद द्वारा अतिथियों को पुरस्कार भेंट कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

