अररिया : नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
दिवाकर कुमार/फारबिसगंज/अररिया
| जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच की
अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर प्रखंड वार गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज तथा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्धारित दिन दिवस को जनता दरबार का आयोजन तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से नियमानुसार निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने को लेकर उन्हें निर्देशित किया गया कि पैक्सों की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें।

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित खाद्यान्न वितरण के मापदंड के अनुसार जन वितरण प्रणाली दुकानों द्वारा लाभुकों को दिया जा रहा है कि नहीं इसकी जांच 03 दिनों के अंदर कर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फरवरी माह का खाद्यान्न उठाव कर वितरण 90% कर दिया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता नहीं हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि लगातार जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। कोई भी लाभ छूटे नहीं इसका पूरा पूरा ध्यान रखें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज तथा डीएम एसएससी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

