अररिया/ फारबिसगंज / सैफगंज : खेत में मिले खून के धब्बों से ग्रामीणों में सनसनी।
दिवाकर कुमार/फारबिसगंज

फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सैफगंज के वार्ड संख्या तीन निवासी आरिफ के खेत मे खून के धब्बे दिखने से लोगो मे सनसनी फैल गया । मोके पर शेख शरीफ ने बताया कि सुबह जब उधर लोग घास लेने गया तो खेत मे देखा मक्का का गाछ बहुत अधिक टूटा है एवं खून का धब्बा जमीन पर है। वही जिसके बाद यह बात गांव में आग तरह फैल गई एवं भीड़ जमा हो गई। खून किस चीज का है इसका कुछ पता नहीं चला कुछ ग्रामीणों ने कहा खस्सी बकरी का भी हो सकता है। वही बगल के खेत मे स्वेटर भी फेका मिला देखा गया।घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है।घटना की जानकारी मिलते ही परवाहा केम्प प्रभारी विश्वमोहन पासवान,चौकीदार दिनेश पासवान पहुँच कर जांच पड़ताल किया। घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस ने लोगों से जानकारी ली ।मोके पर वार्ड सदस्य बाबू मंडल वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मनीष यादव,राधा रमन साह,शेख शरीफ सहित अन्य मौजूद थे।

वही मामले को लेकर केम्प प्रभारी विश्वमोहन पासवान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिला था कि खेत मे ब्लड है जिसके बाद ग्रामीणों के समक्ष जांच किए कहीं कुछ नहीं मिला वही स्वेटर के विषय में बताया कि स्वेटर बगल के पानी पटाने वाला ने बताया कि स्वेटर 10 दिन से पड़ा है स्वेटर जब हटाए नीचे में घास पीला हो गया था।

